Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : Porter App से Amphetamine की ‘फास्ट डिलीवरी’, Dwarka पुलिस ने Ghanaian समेत 2 तस्करों को दबोचा

Delhi : Porter App से Amphetamine की ‘फास्ट डिलीवरी’, Dwarka पुलिस ने Ghanaian समेत 2 तस्करों को दबोचा

Delhi SamacharDelhi Samachar26 August 2026, 09:04 AM22 views

दिल्ली के द्वारका इलाके में नशे की डिलीवरी के लिए Porter App के इस्तेमाल का खुलासा हुआ है। गुरुग्राम और नोएडा के BPO में नाइट शिफ्ट करने वाले युवाओं तक Amphetamine पहुंचाने वाले नेटवर्क पर Dwarka की Anti-Narcotics टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने पहले Pranav Lama को Bindapur इलाके से गिरफ्तार किया। उसके पास से 10 ग्राम Amphetamine बरामद हुई। पूछताछ में उसने एक विदेशी नागरिक का नाम बताया, जिसके बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई।

इसके बाद Dwarka Mor इलाके में जाल बिछाकर Ghana के रहने वाले 65 वर्षीय Augustine John Kware को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से करीब 20 ग्राम Amphetamine बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी वर्ष 2012 में नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत आया था और पहले भी Cheating के मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 31.14 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली Amphetamine बरामद की है। जांच में सामने आया कि नशे की सप्लाई के लिए Porter जैसे डिलीवरी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा था।

पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और BPO कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, इस नेटवर्क से जुड़े हर लिंक को खंगाला जा रहा है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।