Delhi Samachar
Delhi CJP Protest : गिरफ्तार छात्रों की मदद के लिए आगे आए अरविंद केजरीवाल!

Delhi CJP Protest : गिरफ्तार छात्रों की मदद के लिए आगे आए अरविंद केजरीवाल!

संसद मार्च प्रोटेस्ट: गिरफ्तार छात्रों की सहायता के लिए अरविंद केजरीवाल ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर। संकट के समय में छात्रों के साथ खड़े होने का संदेश!

Delhi SamacharDelhi Samachar21 July 2026, 06:07 AM4 views

संसद मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए छात्रों के समर्थन में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आगे आए हैं। उन्होंने छात्रों को कानूनी और चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है और भरोसा दिलाया है कि किसी भी छात्र को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

वॉइस ओवर:

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि "कल बच्चों के साथ हुई बर्बरता बेहद शर्मनाक है। अगर किसी भी बच्चे को किसी भी तरह की Legal या Medical Help की ज़रूरत है, तो इस हेल्पलाइन नंबर पर मैसेज करें।"

उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 85-888-33548 जारी करते हुए कहा कि उनकी टीम छात्रों को सर्वोत्तम कानूनी सहायता उपलब्ध कराएगी।

केजरीवाल ने अपने संदेश में आगे लिखा, "हम आपके लिए Best से Best Legal Team उपलब्ध करवाएंगे। हम सब एक हैं। आप सब हमारे बच्चे हो। आप बिल्कुल घबराना मत, हम आपके साथ खड़े हैं। ये लड़ाई हम मिलकर लड़ेंगे।"

बताया जा रहा है कि संसद मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए छात्रों और उनके परिजनों की सहायता के उद्देश्य से यह हेल्पलाइन शुरू की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें कानूनी सलाह और अन्य आवश्यक सहयोग मिल सके।

फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज़ हो गई है और विपक्ष सरकार पर छात्रों के साथ सख्ती बरतने का आरोप लगा रहा है, जबकि प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।