Delhi Samachar
शिक्षाBREAKING NEWS
Delhi : नीट और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर आज जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर

Delhi : नीट और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर आज जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर

Delhi SamacharDelhi Samachar20 June 2026, 05:42 AM7 views

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज एक बार फिर नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर विरोध प्रदर्शन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 20 जून को बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही जंतर-मंतर और आसपास के इलाके को सुरक्षा छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे, अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरण और मोबाइल कंट्रोल यूनिट तैनात की हैं। बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, महिला पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों के जवान मौके पर मौजूद हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते दिखाई दिए।

वहीं, CJP की ओर से प्रदर्शन की तैयारियां भी जारी हैं। पार्टी के स्वयंसेवक जंतर-मंतर पहुंचने लगे हैं और मंच तैयार किया जा रहा है। दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शन शुरू होने की संभावना है। प्रदर्शन स्थल पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर भी लगाए गए हैं।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने समर्थकों से अपील की है कि वे प्रदर्शन में थाली और चम्मच लेकर पहुंचें। उनका कहना है कि यह प्रतीकात्मक विरोध सरकार तक छात्रों की आवाज पहुंचाने का एक माध्यम होगा। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन और प्रदर्शनकारी दोनों अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।