Delhi Samachar
 Delhi : 20 जून को फिर जंतर-मंतर पहुंचेगी कॉकरोच जनता पार्टी, प्रदर्शन की तैयारी तेज

Delhi : 20 जून को फिर जंतर-मंतर पहुंचेगी कॉकरोच जनता पार्टी, प्रदर्शन की तैयारी तेज

Delhi SamacharDelhi Samachar18 June 2026, 05:35 AM8 views

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने 20 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मांगी है। पार्टी का कहना है कि प्रदर्शन को लेकर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और अब पुलिस के जवाब का इंतजार है।

पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि उन्होंने संसद मार्ग थाना पहुंचकर पूरे दिन प्रदर्शन से जुड़ी प्रक्रियाओं को पूरा किया। पुलिस को प्रदर्शन की विस्तृत योजना, स्वयंसेवकों की संख्या और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी भी सौंप दी गई है। उनका कहना है कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और संगठन प्रशासन को हर संभव सहयोग देगा।

इससे पहले पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने घोषणा की थी कि यदि अनुमति मिलती है तो 20 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। उनका कहना है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते।

सीजेपी ने देशभर के समर्थकों से “चलो दिल्ली” अभियान के तहत जंतर-मंतर पहुंचने की अपील भी की है। संगठन का दावा है कि बड़ी संख्या में युवा इस आंदोलन से जुड़ रहे हैं।

गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी हाल के वर्षों में सोशल मीडिया अभियानों के जरिए चर्चा में आई है। संगठन बेरोजगारी, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लगातार उठा रहा है। पार्टी का कहना है कि उसका आंदोलन छात्रों और युवाओं की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।