Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Crime : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मोबाइल झपटमारी, आरोपी गिरफ्तार; OnePlus फोन बरामद

Crime : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मोबाइल झपटमारी, आरोपी गिरफ्तार; OnePlus फोन बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar27 August 2026, 08:15 AM13 views

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पहाड़गंज साइड से मोबाइल झपटमारी के मामले में पहाड़गंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शातिर झपटमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान करीब 25 वर्षीय सुरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से शिकायतकर्ता का झपटा गया OnePlus मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, 26 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 3 बजकर 40 मिनट पर पहाड़गंज साइड स्थित नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति के हाथ से मोबाइल फोन झपट लिया गया। वारदात के बाद आरोपी रेलवे स्टेशन के सामने वाली गली की तरफ फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना पहाड़गंज में FIR नंबर 381/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए SHO पहाड़गंज की देखरेख और ACP पहाड़गंज की निगरानी में SI रविंदर और HC राजेंद्र की टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने स्टेशन के पास एक संदिग्ध को पकड़ा। शिकायतकर्ता ने उसकी पहचान झपटमार के तौर पर की। तलाशी में उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आसानी से पैसे कमाने और अपने खर्च व शौक पूरे करने के लिए झपटमारी और चोरी करता था। पुलिस के अनुसार, वह पहले भी चोरी और झपटमारी के दो मामलों में शामिल रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।