Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
दिल्ली में STF की बड़ी कार्रवाई, 20 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली में STF की बड़ी कार्रवाई, 20 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar10 July 2026, 05:39 AM6 views

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 20.252 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गुप्त सूचना मिली थी कि करण उर्फ साजन और गुड्डन देवी इंद्रपुरी इलाके में गांजे की बड़ी खेप की डिलीवरी देने आने वाले हैं। सूचना के आधार पर STF ने गंदा नाला, इंद्रपुरी के पास जाल बिछाया और शाम करीब 7:10 बजे दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

NDPS एक्ट के सभी कानूनी प्रावधानों का पालन करते हुए तलाशी ली गई, जिसमें दो बैगों से गांजे के चार पैकेट बरामद हुए। मौके पर पहुंची FSL क्राइम टीम ने जांच के बाद प्रतिबंधित पदार्थ को सील कर जब्त कर लिया। इस मामले में इंद्रपुरी थाना में NDPS एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह गांजा ओडिशा, बिहार और दिल्ली-एनसीआर के सप्लायर्स से लाया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी गुड्डन देवी पहले भी NDPS एक्ट के एक मामले में शामिल रह चुकी हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने, अन्य तस्करों की पहचान करने और इस सिंडिकेट को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए लगातार जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।