Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
छतरपुर के राजपुर खुर्द में भव्य रामलीला, रावण-मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन

छतरपुर के राजपुर खुर्द में भव्य रामलीला, रावण-मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन

छतरपुर के राजपुर खुर्द में भव्य रामलीला, रावण-मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन, जय श्री राम के जयकारों से गूंजा मैदान

Delhi SamacharDelhi Samachar21 October 2026, 06:12 AM6 views

राजधानी दिल्ली के छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के राजपुर खुर्द इलाके में विजयादशमी के अवसर पर भव्य रामलीला का आयोजन किया गया। प्रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हुए रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया।

रामलीला मैदान में रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में राम भक्त पहुंचे। पूरा मैदान जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने मोर्चा संभाला, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और श्रद्धालुओं को सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।

इस मौके पर न्यूज़ टीवी इंडिया के संवाददाता ने प्रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने आयोजन, क्षेत्र की समस्याओं और रामलीला के महत्व को लेकर अपनी बात रखी। सुनिए, उन्होंने क्या कुछ कहा।

वहीं, छतरपुर विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक करतार सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। बातचीत के दौरान विधायक ने कहा कि विजयादशमी का पर्व उन लोगों के लिए भी एक संदेश है, जो समाज में नफरत और सामाजिक वैमनस्य फैलाने का काम करते हैं। उन्होंने बुराई को छोड़कर अच्छाई के रास्ते पर चलने का संदेश दिया।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।