Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
नरेला में भव्य रावण दहन: सुभाष रामलीला में उमड़ी लाखों की भीड़, बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न

नरेला में भव्य रावण दहन: सुभाष रामलीला में उमड़ी लाखों की भीड़, बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न

नरेला में भव्य रावण दहन: सुभाष रामलीला में उमड़ी लाखों की भीड़, बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न

Delhi SamacharDelhi Samachar21 October 2026, 06:11 AM1 views

बाहरी दिल्ली के नरेला स्थित सुभाष रामलीला ड्रामेटिक क्लब में भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राम और रावण के बीच काफी देर तक रोमांचक युद्ध चला। इसके बाद भगवान राम और लक्ष्मण द्वारा सबसे पहले कुंभकरण के पुतले को, फिर मेघनाथ के पुतले को और अंत में रावण के पुतले को आग के हवाले किया गया।

​इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक उत्सव को देखने के लिए लाखों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जिससे पूरा पंडाल खचाखच भर गया था। जनसमूह की भारी भीड़ और उत्सव के उल्लास को देखते हुए दिल्ली पुलिस की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शानदार आतिशबाजी और जयकारों के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ।

रिपोर्ट- सोनू आउटर नॉर्थ दिल्ली

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।