Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Haryana : शादी में बवाल! हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी

Haryana : शादी में बवाल! हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी

Delhi SamacharDelhi Samachar09 July 2026, 08:59 AM14 views

हरियाणा के जींद में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा की चचेरी बहन की शादी के दौरान हंगामा हो गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने पहले उनके साथ हाथापाई की और फिर जान से मारने की धमकी दी।

बताया जा रहा है कि 6 जुलाई की रात जुलाना की अग्रसेन धर्मशाला में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान मासूम शर्मा अपनी बहन से मिलने कमरे में पहुंचे। आरोप है कि पास के कमरे में कुछ युवक शराब पी रहे थे और उनके पास हथियार भी थे। जब सुरक्षा गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया और हाथापाई शुरू हो गई।

मासूम शर्मा किसी तरह मौके से निकल गए, लेकिन आरोप है कि जाते-जाते युवकों ने उन्हें तीन दिन के भीतर जान से मारने की धमकी दी। वहीं, उनके भतीजे लक्ष्य के साथ भी मारपीट की गई।

पीड़ित पक्ष की शिकायत पर जुलाना थाना पुलिस ने कार्तिक नाम के एक युवक को नामजद करते हुए अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।