Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : शाहीन बाग के पास यमुना में मिला सड़ा-गला शव, पहचान में जुटी पुलिस

Delhi : शाहीन बाग के पास यमुना में मिला सड़ा-गला शव, पहचान में जुटी पुलिस

Delhi SamacharDelhi Samachar27 August 2026, 09:19 AM7 views

दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में यमुना नदी से एक अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली थी कि ठोकर नंबर 8, शाहीन बाग के पास यमुना में एक शव तैर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शव एक पुरुष का है, जिसकी उम्र करीब 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव नग्न अवस्था में था और काफी सड़ चुका था, जिसके चलते उसकी पहचान करना फिलहाल मुश्किल है।

मौके पर पहुंची अपराध टीम ने शव का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स, नई दिल्ली के मुर्दाघर में सुरक्षित रखवा दिया है।

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में जुटी है। आसपास के इलाकों में लापता लोगों से जुड़ी जानकारी भी खंगाली जा रही है, ताकि शव की पहचान जल्द हो सके। साथ ही, मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।