Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : मां संस्था ट्रस्ट ने मनाया खास रक्षाबंधन, बच्चों ने दिल्ली पुलिस के जवानों को बांधी राखी

Delhi : मां संस्था ट्रस्ट ने मनाया खास रक्षाबंधन, बच्चों ने दिल्ली पुलिस के जवानों को बांधी राखी

Delhi SamacharDelhi Samachar25 August 2026, 08:44 AM15 views

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मां संस्था ट्रस्ट की ओर से एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली पुलिस के जवानों और बच्चों ने मिलकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए और उन्होंने दिल्ली पुलिस के जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और आभार जताया।

बच्चों ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधी, मिठाई खिलाई और इस खास मौके को बेहद उत्साह के साथ मनाया। वहीं, दिल्ली पुलिस के जवानों ने भी बच्चों के साथ समय बिताया और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम के दौरान माहौल पूरी तरह खुशियों और अपनापन से भरा नजर आया।

इस आयोजन का उद्देश्य सिर्फ रक्षाबंधन मनाना ही नहीं, बल्कि उन पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान जताना भी था, जो दिन-रात लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। संस्था की ओर से कहा गया कि दिल्ली पुलिस के जवान हर परिस्थिति में लोगों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं, इसलिए रक्षाबंधन के मौके पर उन्हें राखी बांधना और उनके प्रति आभार व्यक्त करना बेहद खास है।

इस दौरान बच्चों ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर मिठाइयां बांटी और रक्षाबंधन की खुशियां साझा कीं। मां संस्था ट्रस्ट के इस आयोजन ने त्योहार को सामाजिक सरोकार और सम्मान की भावना से जोड़ते हुए एक खूबसूरत संदेश दिया।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।