Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Delhi : लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Delhi SamacharDelhi Samachar11 July 2026, 09:41 AM10 views

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उस समय हड़कंप मच गया जब ऐतिहासिक लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना सामने आई। जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर लाल किले में बम होने का दावा किया। सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस ने तत्काल दिल्ली पुलिस को अलर्ट किया।

दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम ने यह सूचना उत्तरी जिला पुलिस को भेजी, जिसके बाद लाल किले और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में यह कॉल फर्जी साबित हुई।

फिलहाल पुलिस कॉल करने वाले की पहचान और उसके मकसद का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसी झूठी धमकियों को भी गंभीरता से लिया जाता है क्योंकि ये सुरक्षा व्यवस्था और आम जनजीवन को प्रभावित करती हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में दिल्ली के कई संवेदनशील स्थानों को भी इसी तरह की फर्जी बम धमकियां मिल चुकी हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां लगातार सतर्क हैं और हर सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।