Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : जामा मस्जिद पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की स्कूटी बरामद

Delhi : जामा मस्जिद पुलिस ने शातिर वाहन चोर को दबोचा, चोरी की स्कूटी बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar25 August 2026, 10:36 AM12 views

जामा मस्जिद थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संदीप के रूप में हुई है, जो कल्याणपुरी, दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कल्याणपुरी थाने का सक्रिय बैड कैरेक्टर और हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ पूर्वी दिल्ली के अलग-अलग थानों में लूट, स्नैचिंग और चोरी के 11 मामले दर्ज हैं।

पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी, तभी एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूटी पर घूमता हुआ दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने शक के आधार पर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से बरामद स्कूटी चोरी की निकली। पुलिस जांच में सामने आया कि यह स्कूटी सीमापुरी थाने में दर्ज ई-एफआईआर से संबंधित है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहा था। आरोपी के खिलाफ BNSS की धारा 35.1(e) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके अन्य आपराधिक मामलों और संभावित साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।