Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : नकली CBI रेड का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार; वर्दी और फर्जी ID बरामद

Delhi : नकली CBI रेड का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार; वर्दी और फर्जी ID बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar24 August 2026, 09:09 AM22 views

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में CBI अधिकारी बनकर फर्जी रेड करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन, CBI लोगो वाली वर्दी और फर्जी पहचान पत्रों के स्क्रीनशॉट समेत कई डिजिटल सबूत बरामद हुए हैं।

दरअसल, 11 अगस्त की रात एक परिवार के घर करीब आठ लोग पहुंचे और खुद को CBI अधिकारी बताते हुए रेड करने की बात कही। आरोपियों ने घर में घुसने की कोशिश की और सर्च वारंट मांगने पर परिवार को कथित तौर पर डराया-धमकाया। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस को सूचना दी।

जांच के दौरान CCTV फुटेज और तकनीकी सर्विलांस के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची और सात लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले तीन-चार महीनों से CBI, ED और अन्य सरकारी एजेंसियों के अधिकारी बनकर लोगों को डराने और उनसे पैसे या कीमती सामान ऐंठने की कोशिश कर रहे थे। मोबाइल से मिले वीडियो में दिल्ली और मुंबई में ऐसी अन्य वारदातों के संकेत भी मिले हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क, अन्य पीड़ितों और फर्जी दस्तावेजों के स्रोत की जांच कर रही है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।