Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : AATS दक्षिण जिला ने कुख्यात स्नैचर को किया गिरफ्तार

Delhi : AATS दक्षिण जिला ने कुख्यात स्नैचर को किया गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar23 August 2026, 08:42 AM16 views

दिल्ली में स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत AATS, दक्षिण जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात स्नैचर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ दिल्ली के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई 05 स्नैचिंग की वारदातों का खुलासा हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, 2 अगस्त 2026 को हौज खास इलाके में बाइक सवार आरोपी ने एक व्यक्ति की सोने की चेन झपटी थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने 100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपी के वारदात के बाद तय किए गए करीब 50 किलोमीटर लंबे रूट को तकनीकी जांच के जरिए ट्रेस किया।

19 अगस्त को विकसित स्थानीय सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 45 वर्षीय जय प्रकाश उर्फ बिट्टो, निवासी संत नगर, बुराड़ी के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी की संलिप्तता पांच स्नैचिंग मामलों में सामने आई। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना मोटरसाइकिल और आरोपी के कपड़े भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से 28 आपराधिक मामलों/डीडी एंट्री में शामिल रहा है, जिनमें चोरी, झपटमारी, लूट और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।