Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
Delhi : हौज काज़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा की 200 अवैध शराब की बोतलें बरामद; आरोपी गिरफ्तार

Delhi : हौज काज़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हरियाणा की 200 अवैध शराब की बोतलें बरामद; आरोपी गिरफ्तार

Delhi SamacharDelhi Samachar25 August 2026, 09:04 AM12 views

दिल्ली के हौज काज़ी थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हरियाणा में बिक्री के लिए लाई गई देसी शराब के 200 क्वार्टर बरामद किए हैं। इसके साथ ही शराब की ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी जब्त किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 24 अगस्त की रात करीब साढ़े 10 बजे टीम फराशखाना रोड के पास लाल कुआं रोड इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक युवक को स्कूटी पर आते देखा। पुलिस को देखकर वह अचानक रास्ता बदलकर भागने लगा, जिसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर उसे रोक लिया।

तलाशी के दौरान स्कूटी पर रखे सफेद प्लास्टिक बैग से 180 मिलीलीटर वाली 200 शराब की बोतलें बरामद हुईं। इन पर ‘सिर्फ हरियाणा में बिक्री के लिए’ लिखा था। आरोपी की पहचान बुराड़ी निवासी करीब 20 वर्षीय आकाश के रूप में हुई।

पुलिस ने दिल्ली आबकारी अधिनियम की धारा 33/38 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपी ने हरियाणा बॉर्डर से शराब लाकर सदर इलाके में सप्लाई करने की बात बताई। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और शराब के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। आरोपी पहले भी आबकारी मामले में शामिल रहा है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।