Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : शादीपुर में दिनदहाड़े चोरी करने वाला शातिर चोर मुंबई से गिरफ्तार, ₹1.90 लाख नकद और महंगा सामान बरामद

Delhi : शादीपुर में दिनदहाड़े चोरी करने वाला शातिर चोर मुंबई से गिरफ्तार, ₹1.90 लाख नकद और महंगा सामान बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar22 October 2026, 07:48 AM2 views

दिल्ली के शादीपुर इलाके में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मुंबई पहुंच गया, लेकिन पुलिस की तकनीकी निगरानी से बच नहीं पाया। मध्य जिले की रंजीत नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29 वर्षीय आरोपी मनोज सिंह को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला 14 अक्टूबर का है, जब शादीपुर स्थित एक बंद मकान को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात चोरी किए गए थे। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की और आखिरकार उसे मुंबई से पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपी मनोज सिंह उत्तराखंड के चंपावत का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही चोरी समेत 20 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोप है कि वह अपने महंगे शौक और लग्जरी लाइफस्टाइल को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख 90 हजार रुपये नकद, एक आईफोन 18 प्रो, राडो कंपनी की घड़ी और अन्य प्रीमियम सामान बरामद किया है। फिलहाल आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने चोरी की रकम और सामान कहां-कहां इस्तेमाल किया और क्या वह अन्य वारदातों में भी शामिल रहा है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।