Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह: रोहिणी पुलिस ने 10 बदमाशों को दबोचा, भारी मात्रा में नशा और असलहा बरामद

Delhi : ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह: रोहिणी पुलिस ने 10 बदमाशों को दबोचा, भारी मात्रा में नशा और असलहा बरामद

Delhi SamacharDelhi Samachar23 August 2026, 10:24 AM72 views

राजधानी दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ रोहिणी जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अपराध पर लगाम कसने के लिए ‘ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह’ चलाते हुए 10 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी के वाहनों, अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की बड़ी खेप बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, अभियान का मकसद वाहन चोरी, नशा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल गिरोहों पर शिकंजा कसना था। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर 161 दोपहिया चोरी के वाहन बरामद किए गए हैं।

इसके अलावा पुलिस ने ब्राजील में निर्मित एक अत्याधुनिक पिस्टल, छह अवैध कट्टे और 15 कारतूस भी जब्त किए हैं। आरोपियों के कब्जे से नौ धारदार चाकू भी बरामद हुए हैं।

नशे के कारोबार पर भी पुलिस ने बड़ी चोट करते हुए 686 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इनके आपराधिक नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।