Delhi Samachar
दिल्लीBREAKING NEWS
दिल्ली में AI कौशल और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा, मोतीनगर में दो नए केंद्रों का उद्घाटन

दिल्ली में AI कौशल और स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा, मोतीनगर में दो नए केंद्रों का उद्घाटन

Delhi SamacharDelhi Samachar21 August 2026, 05:42 AM9 views

दिल्ली के मोतीनगर में युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल से जोड़ने और स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को यहां जन कौशल केंद्र और स्वयं स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया। यह पहल मदन लाल खुराना फाउंडेशन और ट्रिनिटी फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से शुरू की गई है।

उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते तकनीकी दौर में युवाओं को केवल पारंपरिक शिक्षा तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है। उन्हें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक का प्रशिक्षण देकर भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के एक करोड़ युवाओं को AI कौशल से जोड़ने के संकल्प की दिशा में मोतीनगर का यह केंद्र अहम भूमिका निभाएगा।

वहीं, क्षेत्र के लोगों को नजदीक ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा देने के लिए स्वयं स्वास्थ्य केंद्र शुरू किया गया है। यहां CBC, LFT, KFT, थायराइड, शुगर और लिपिड प्रोफाइल जैसी जांच उपलब्ध होंगी। इसके अलावा कार्डियक और डेंटल स्क्रीनिंग की सुविधा भी मिलेगी। जांच की रिपोर्ट डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी, जबकि जरूरत पड़ने पर मरीज टेलीमेडिसिन के जरिए डॉक्टर से परामर्श ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के जनसेवा के विचारों को याद करते हुए फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में विधायक हरीश खुराना, उमंग बजाज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट - ज्योति सिंह

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।