Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi Police Action: पश्चिमी जिला पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 25 ऑटो लिफ्टर अरेस्ट, 116 वाहन बरामद!

Delhi Police Action: पश्चिमी जिला पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र', 25 ऑटो लिफ्टर अरेस्ट, 116 वाहन बरामद!

दिल्ली की पश्चिमी जिला पुलिस ने वाहन चोरी के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के लिए 72 घंटे का विशेष ‘ऑपरेशन चक्र’ (Operation Chakra) चलाया। इस मेगा क्रैकडाउन के दौरान पुलिस ने जाल बिछाकर 25 कुख्यात ऑटो लिफ्टरों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 116 चोरी के वाहन (113 टू-व्हीलर, 2 थ्री-व्हीलर और 1 फोर-व्हीलर) बरामद कर 116 मामले सुलझाए हैं। पकड़े गए अपराधियों में कई हिस्ट्रीशीटर और आदतन चोर शामिल हैं।

Delhi SamacharDelhi Samachar29 July 2026, 10:29 AM7 views

दिल्ली पुलिस की पश्चिमी जिला टीम ने वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए विशेष अभियान 'ऑपरेशन चक्र' शुरू किया। यह 72 घंटे का एक इंटेंसिव ऑपरेशन था, जिसमें जिले के अलग-अलग इलाकों में पुलिस टीमों ने लगातार छापेमारी और निगरानी अभियान चलाया।

इस दौरान पुलिस ने जाल बिछाकर 25 शातिर और कुख्यात ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें कई ऐसे अपराधी भी शामिल हैं, जिनका लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और जो पहले भी वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर कुल 116 चोरी के वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में 113 दोपहिया वाहन, 2 थ्री-व्हीलर और 1 फोर-व्हीलर शामिल है।

पुलिस का दावा है कि इन वाहनों की बरामदगी से वाहन चोरी के 116 मामलों को सुलझाने में सफलता मिली है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य केवल चोरी की गाड़ियां बरामद करना नहीं था, बल्कि उन पूरे नेटवर्क तक पहुंचना था जो चोरी के वाहनों को अलग-अलग राज्यों और बाजारों में बेचने या खपाने का काम करता है।

इसी रणनीति के तहत पुलिस ने तकनीकी निगरानी, मुखबिर तंत्र और लगातार फील्ड ऑपरेशन के जरिए इस सिंडिकेट तक पहुंच बनाई और पूरे गिरोह पर शिकंजा कस दिया।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।