Delhi Samachar
अपराधBREAKING NEWS
Delhi : ₹10,000 की साइबर ठगी की शिकायत ने खोल दिया ₹70 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय म्यूल अकाउंट सिंडिकेट का राज! बैंक अधिकारियों समेत 10 लोग गिरफ्त में।

Delhi : ₹10,000 की साइबर ठगी की शिकायत ने खोल दिया ₹70 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय म्यूल अकाउंट सिंडिकेट का राज! बैंक अधिकारियों समेत 10 लोग गिरफ्त में।

₹10,000 की साइबर ठगी की शिकायत ने खोल दिया ₹70 करोड़ के अंतरराष्ट्रीय म्यूल अकाउंट सिंडिकेट का राज! 🚨 दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बैंक अधिकारियों समेत 10 लोग गिरफ्त में।

Delhi SamacharDelhi Samachar29 July 2026, 10:16 AM22 views

दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट साइबर थाना पुलिस ने एक छोटे से साइबर फ्रॉड की जांच करते हुए करोड़ों रुपये के अंतरराष्ट्रीय म्यूल अकाउंट रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक, इस सिंडिकेट के जरिए पिछले कई वर्षों से भारत ही नहीं, बल्कि दुबई और ब्रिटेन में बैठे साइबर अपराधियों तक पहले से सक्रिय कॉरपोरेट बैंक खाते पहुंचाए जा रहे थे।

इस कार्रवाई में कुल 10 लोगों को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है। इनमें सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक का एक मैनेजर और इंडसइंड बैंक के चार अधिकारी एवं सहयोगी भी शामिल हैं।

वीओ-2

पूरे मामले की शुरुआत पटेल नगर के बलजीत नगर निवासी एक व्यक्ति की शिकायत से हुई। पीड़ित को सोशल मीडिया पर वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ₹10,000 की ठगी का शिकार बनाया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि ठगी की रकम का एक हिस्सा "डैमियन ट्रेडर्स" नाम की एक फर्जी कंपनी के बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया था। तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मोहित सोनी तक पहुंची। पूछताछ के बाद पूरे सिंडिकेट का खुलासा हो गया।

वीओ-3

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह भोले-भाले लोगों के दस्तावेज जुटाकर उनके नाम पर फर्जी कंपनियां बनाता था। इसके बाद बैंक अधिकारियों की कथित मिलीभगत से नियमों की अनदेखी कर करंट अकाउंट खोले जाते थे।

इन खातों के साथ डेबिट कार्ड, चेकबुक, पासबुक, इंटरनेट बैंकिंग और रजिस्टर्ड सिम कार्ड तैयार कर साइबर अपराधियों को भारी रकम लेकर बेच दिए जाते थे। बाद में इन्हीं खातों के जरिए देश और विदेश में साइबर ठगी की रकम का लेन-देन किया जाता था।

वीओ-4

जांच में बैंक अधिकारियों की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के एक मैनेजर ने कथित तौर पर रिश्वत लेकर खाते खुलवाए, जबकि इंडसइंड बैंक के कुछ अधिकारियों और सहयोगियों ने कमीशन और अन्य लाभ के बदले KYC नियमों की अनदेखी की।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 248 बैंक अकाउंट किट, 38 रजिस्टर्ड सिम कार्ड, 22 मोबाइल फोन, 28 फर्जी कंपनी की मुहरें, 55 डेबिट और क्रेडिट कार्ड, ₹1 लाख नकद तथा एक मारुति ब्रेज़ा कार बरामद की है।

Share:
Delhi Samachar

Delhi Samachar

Author

दिल्ली और एनसीआर की खबरों को कवर करने का 5 साल से ज्यादा का अनुभव। अपराध, राजनीति से लेकर सामाजिक मुद्दों तक — हर बीट पर पैनी नजर।